सतना : रविवार को शहर में आई महज आधे घंटे की तेज आंधी और बारिश ने बिजली कंपनी के निर्बाध आपूर्ति और प्री मेंटेनेंस के तमाम दावों की पोल खोल दी। तेज आंधी के कारण शहर के कुछ हिस्से अचानक अधेरें में डूब गए. रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद होने से भीषण गर्मी के बीच शहरवासी घंटों परेशानी का सामना करते रहे
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टिकुरिया टोला में भारी भरकम पेड़ों की टहनियां टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गईं, जिससे मुख्य तार टूट गए.जिससे बिजली पूरी तरह बाधित रहीवही प्रेम नगर में तेज हवा के कारण तार आपस में टकराए, जिससे चिंगारियां उठीं और तार सहित ट्रांसफार्मर जल कर राख हो गया
हादसे को टालने के लिए विभाग को सुरक्षा के तौर पर कई फीडरों की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी. साथ ही शहर के दर्जनों इलाकों में ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने और खंभे क्षतिग्रस्त होने की सैकड़ो शिकायते सामने आईं।
बिजली गुल होते ही उपभोक्ताओ ने टोल फ्री नंबर पर ऑनलाइन शिकायते दर्ज कराई.
शिकायतों का आंकड़ा देखते ही देखते विभाग को 450 से अधिक ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त हुईं। इतनी बड़ी संख्या में शिकायतें देखकर बिजली विभाग के आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
इसके बाद आनन-फानन में तकनीकी टीमों और लाइनमैनों को अलग अलग स्थानों पर भेजा गया. कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर काम शुरू किया और देर रात तक फॉल्ट सुधारने व बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी रहा।
इनका कहना
आंधी की गति अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण कई जगहों पर पेड़ और डालियां गिरने से मुख्य लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। हमारी टीमें पूरी मुस्तैदी से युद्धस्तर पर काम कर रही हैं.बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
मृगेंद्र सिंह चंदेल
डी.ई सिटी
