ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, डेढ़ घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र में तानसेन रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे मृतक का शव सड़क पर ही पड़ा रहा।
घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

Next Post

"सच्चे इरादों के साथ अपने विश्वासों पर डटे रहने की ताकत मिलती है" : करुणा पांडे

Fri Aug 7 , 2026
मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में आने वाले एपिसोड्स में पुष्पा और कदंबरी के बीच संघर्ष और भी दिलचस्प होने वाला है। सच और बदले की इस लड़ाई में पुष्पा के सामने एक ऐसा कठिन फैसला आने वाला है, जहां उसे अपने सिद्धांतों और […]

You May Like