ग्वालियर: हजरत ख्वाजा खानून के 507 लें उर्स मेले में आज 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। उर्स संयोजक राम बाबू कटारे ने बताया कि सेमिनार में सूफी संतों की शिक्षाओं का राष्ट्रीय एकता में योगदान विषय पर विद्वान वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगें। सेमिनार के मुख्य अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार होंगे अध्यक्षता सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी करेंगे।
उर्स संयोजक राम बाबू कटारे के संचालन में सेमिनार में बरिष्ट पत्रकार डॉ केशव पान्डेय, समाज सेवी बालखान्डे, इतिहासविद पत्रकार नईम कुर्रेशी पूर्व तहसीलदार शरीफ कुर्रेशी ,भाजपा नेता अशोक शर्मा आदि भाग लेंगे। नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने बताया कि उर्स में आज सेमिनार के बाद दोपहर दो बजे से दरगाह के समाखाने में अखिल भारतीय मनकवती तरही मुशायरे का आयोजन किया गया है। मुशायरे के मुख्य अतिथि इब्ने सीना एकेडमी अलीगढ़ के फाउंडर पद्मश्री जिल्लुर्रहमान होंगें। मुशायरे में स्थानीय शायरों के अलावा बाहर से भी शायर आएंगे।
ख्वाजा उर्स मेले में औरतों की मीलाद
हज़रत ख़्वाजा खानून की दरगाह पर चल रहे ख्वाजा साहब के 507 वें उर्स मेले में औरतों की मीलाद सम्पन्न हुई। सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी की सरपरस्ती में यह विशेष आयोजन केवल यहां ख्वाजा की दरगाह पर ही आयोजित होता है जिसमें औरतें मीलाद पेश करतीं हैं।मीलाद शरीफ़ में रीवां से तशरीफ़ लाईं शमा खातून और साथियों के अलावा आलिमा नाजिया फातिमा, आलिमा आरिफा फातिमा,आलिमा मनतशा फातिमा, आलिमा नौशीन फातिमा, आलिमा आइजाखान फातिमा,खालिदा परबीन,फिरोजा बेगम चमन खातून,रेशमबानो, शगुफ्ता बेगम चुनियां बेगम ने मीलाद पेश की।शाम को विशेष दुआ की गई।
