
ग्वालियर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। दिनभर चले इस जांच अभियान में 53 यात्रियों से 18,800 रेल राजस्व वसूल किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक आरके वर्मा द्वारा किया गया जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक निरपाल जाटव, श्यामू सिंह सिकरवार तथा मुनेश लाल मीना द्वारा विशेष भूमिका निभायी गयी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
