दतिया: गोराघाट थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीओपी बड़ोनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।ग्राम बड़ोंनकला निवासी नरेश शिवहरे, पवन शिवहरे, प्रमोद शिवहरे और ग्राम पचोखरा निवासी गोलू रावत व मोनू रावत ने बाबू पाल को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इलाज के दौरान बाबू पाल की मौत हो गई थी, जिस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गोराघाट थाना की टीम ने लगातार दबिश देकर फरार चल रहे तीन आरोपियों प्रमोद शिवहरे, मोनू रावत और गोलू उर्फ सोनू रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है।
