UN में आतंकवाद पर सवाल सुन भड़के शहबाज

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाया, लेकिन उनके बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जमकर भड़काऊ बयानबाज़ी की। भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान सीमा पार आतंक को हरा रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

दरअसल, शुक्रवार को जब शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे, तो भारतीय मीडिया ने उनसे आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछ लिया। सवाल सुनते ही शरीफ बुरी तरह भड़क गए और गुस्से में कहा, “हम सीमा पार आतंकवाद को हरा रहे हैं। हम उन्हें हरा रहे हैं।” उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Next Post

प्रदर्शन: विजयवर्गीय का बंगला घेरा, गंगा जल से की जुबान शुद्धि

Fri Sep 26 , 2025
भोपाल। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राहुल गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भोपाल जिला कांग्रेस ने उनके बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए मंत्री के आदमकद पुतले की दो फुट लंबी […]

You May Like