असम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली 13 मार्च (वार्ता) असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में आयोजित हुई। यह बैठक लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, असम कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत चुनाव समिति के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

श्री गोगोई ने कहा, “मैं सीटों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता, लेकिन बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है और उम्मीद है कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार तक जारी कर दी जाएगी।”

गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी ने चुनाव को लेकर 42 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है और आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की जा सकती है।

Next Post

गैस संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; वर्क फ्रॉम होम और शैक्षणिक अवकाश की मांग

Fri Mar 13 , 2026
​नर्मदापुरम। नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम द्वारा शहर में गहराते गैस संकट, सिलेंडर बुकिंग में आ रही विसंगतियों और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जय सिंह सोलंकी और सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर जनहित में कड़े कदम उठाने […]

You May Like