गैस संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; वर्क फ्रॉम होम और शैक्षणिक अवकाश की मांग

​नर्मदापुरम। नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम द्वारा शहर में गहराते गैस संकट, सिलेंडर बुकिंग में आ रही विसंगतियों और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जय सिंह सोलंकी और सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर जनहित में कड़े कदम उठाने की मांग की।

​छात्रों और आमजन पर मंडराया भोजन का संकट

​ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन का ध्यान शहर की गंभीर स्थिति की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में लाखों की संख्या में छात्र किराए के कमरों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ये छात्र मुख्य रूप से होटलों और टिफिन सेंटरों पर निर्भर हैं। गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण अब होटल और टिफिन सेंटर बंद होने की कगार पर हैं, जिससे छात्रों के सामने भोजन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

​कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

​कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित सुझाव और मांगें रखी हैं:

​शैक्षणिक अवकाश: गैस संकट सामान्य होने तक शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया जाए।

​वर्क फ्रॉम होम: निजी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था लागू की जाए।

​आयोजनों पर रोक: सभी प्रकार के शासकीय आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए ताकि गैस की खपत कम हो सके।

​पारदर्शिता: गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाया जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

Next Post

ध्वनि प्रदूषण बनी जानलेवा: बुजुर्ग महिला की मौत के बाद डीजे जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज, पूरा शहर रहा बंद

Fri Mar 13 , 2026
सीहोर/भेरूदां। नगर में डीजे के तेज कानफोड़ू शोर से एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया. इस हृदयविदारक घटना के विरोध में नगर के व्यापारियों ने शुक्रवार को ऐतिहासिक बंद का आह्वान किया और प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज […]

You May Like