
विंध्यनगर। थाना क्षेत्र की सिम्प्लेक्स कॉलोनी में 20 जुलाई की रात घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने और फोन-पे से 30 हजार रुपये ट्रांसफर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिकायतकर्ता जितेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू मुण्डा (19) को मटवई से पकड़ा गया, जिसने अपराध स्वीकार किया। कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
