सौंसर में चोरों के हौसले बुलंद: सिविल लाइन स्थित तीन मंदिरों में चोरी, अष्टधातु की मूर्ति और नकदी पर किया हाथ साफ

सौंसर:​नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बेखौफ चोरों ने जैन मंदिर, सहस्त्रबाहु मंदिर और संत गाडगे महाराज मंदिर में धावा बोलकर अष्टधातु की कीमती मूर्ति सहित दान पेटियों में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।​वारदात के दौरान शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जैन मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले को लेकर तीनों मंदिरों के प्रबंधकों व संचालकों ने सौंसर थाने पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
​शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही चोरी की इन वारदातों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

बिना परमिट का मिला मालवाहक,आरटीओ की टीम ने की जप्त

Thu Aug 20 , 2026
सिंगरौली:जिले में नियम विरुद्ध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बंधौरा और सासन क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की गई।इस दौरान […]

You May Like