थाने के सामने लगी भीषण आग, चार गुमटियां जलकर राख

तीस हजार लीटर पानी से आग पर पाया काबू
इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से चार गुमटियां जलकर राख हो गईं. घटना थाने के सामने हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिग्रेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने में करीब तीस हजार लीटर पानी लग गया.फायर ब्रिग्रेड से मिली जानकारी के अनुसार आग सोमवार सुबह करीब चार बजे लगी थी, सूचन मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन जब तक आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था.

बताया गया कि आग की शुरुआत एक कबाड़ी की गुमटी से हुई, जो तेजी से पास की चाय की दुकान, गमले की दुकान और एक अन्य अटाले की गुमटी तक फैल गई. फायर ब्रिग्रेड की टीम ने करीब 30 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया. घटना में मोहम्मद इलियास की अटाले की गुमटी, आनंद भमर की गमले की दुकान, अजय बाजपेयी की चाय की गुमटी और हामिद अंसारी की कबाड़ दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दुकानों में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है. मामले में जांच की जा रही है.

Next Post

शादी के एक महीने बाद युवक ने की आत्महत्या

Tue Apr 8 , 2025
होटल संचालक ने भी फंदा लगाया इंदौर: शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है, जहां शादी के महज एक महीने बाद युवक ने खुदकुशी कर ली, वहीं दूसरा मामला मुसाखेड़ी का है, जिसमें एक होटल संचालक ने […]

You May Like