गुण्डा फाईल करें तैयार, कसें शिकंजा

अचानक ओमती थाने पहुंचे एसपी
जबलपुर:सक्रिय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाजों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। गम्भीर मामलों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी करे आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये हिस्ट्रीशीट एवं गुण्डा फाईल तैयार करें। आदतन अपराधी जिनके 2 या 2 से अधिक अपराध हैं सभी का करायें।  ऐसे अपराधी जिन्होनें जमानत पर रहते हुये अपराध घटित किये हैं, विधिवत कार्यवाही करते हुये करायें उनकी निरस्त जमानत कराये।

यह बातें पुलिस अधीक्षक   सम्पत उपाध्याय ने ओमती थाने का औचक निरीक्षण करते हुए कहीं। इस दौरान कप्तान नेे  मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। इस दौरान निरीक्षण के दौरान, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीेतेश कुमार शिव  एवं थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिह बघेल उपस्थित थे।

Next Post

लम्हेटा और खजरी बायपास पर बेलगाम भाग रहे वाहन

Sun Feb 2 , 2025
ना फ्लाईओवर ना ही सिग्नल, हादसे की संभावना  जबलपुर: शहर के प्रमुख बाईपास पर विगत वर्षों पूर्व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तो कर दिया गया है परंतु कुछ ऐसे बाईपास अभी भी इससे वंचित रह गए हैं। जिस पर वाहनों की भागादौड़ी लगी रहती है, जिसके कारण इन बाईपास चौराहे […]

You May Like