
मंडला ।जिले में निवास थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ, जब विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर (JE) की कार तेज़ रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद गाड़ी में फंसे JE को बमुश्किल कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।
घटना के समय वाहन में अकेले JE मौजूद थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू किया गया। हादसे में JE को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
घटना स्थल पर ना तो कोई बैरिकेड था और ना ही चेतावनी संकेतक, जिससे साफ होता है कि विभागीय कर्मचारियों की आवाजाही वाले मार्गों पर भी सड़क सुरक्षा मानकों का घोर अभाव है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग पहले भी दुर्घटनाओं के लिए बदनाम रहा है, लेकिन न तो सड़क चौड़ी की गई, न ही किनारे रेलिंग लगाई गई
अभी तक विद्युत मंडल या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हादसे की वजह और लापरवाही की जांच की मांग उठ रही है।
