
भोपाल। मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर कॉलेज की मान्यता दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मसूद के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अदालत ने स्पष्ट किया था कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच आवश्यक है। इसी के चलते पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है, जो पूरे मामले की गहन पड़ताल करेगा। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब राजनीतिक हलकों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
