
नर्मदापुरम। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम के कांग्रेसजनो द्वारा स्थानीय अटल पार्क मे वृक्षारोपण किया गया।कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया,तत्पश्चात राजीव गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की गई।श्रद्धांजलि सभा के दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के व्यक्तित्त्व पर अपने विचार रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद सभी ने सद्भावना की शपथ ली।
