‘स्वयंभू’ के सेट्स से आया शानदार बीटीएस ग्लिम्प्स, निखिल सिद्धार्थ का नया अवतार हुआ वायरल

मुंबई, 25 मई (वार्ता ) दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की आगामी फिल्म ‘स्वयंभू’ के सेट से सामने आए नए बिहाइंड द सीन (बीटीएस) ग्लिम्प्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्मस्वयंभू का टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही यह निखिल सिद्धार्थ की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। कार्तिकेय 2 की सफलता के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। टीज़र को इसकी भव्यता, बड़े स्केल और दमदार कहानी की झलक के लिए खूब पसंद किया गया था। अब फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने निखिल सिद्धार्थ की कुछ शानदार बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बेहतरीन वर्किंग बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें निखिल सिद्धार्थ पूरी मेहनत के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि फिल्म के हर फ्रेम को बेहद बारीकी और ध्यान के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव मिल सके। कैप्शन में लिखा गया,”एक शानदार बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस देने की तलाश में स्वयंभू के सेट्स से वर्किंग स्टिल्स, जहां हर फ्रेम को डिटेलिंग और केयर के साथ तैयार किया जा रहा है।परफेक्ट रिलीज डेट अनाउंसमेंट जल्द आने वाला है।समर 2026 में सिनेमाघरों में धमाका करेगी” स्वयंभू का टीज़र भारत के गौरवशाली स्वर्णिम युग की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य कहानी की झलक दिखाता है। टीज़र में विरासत, साहस और भारतीय संस्कृति की गहराई को शानदार तरीके से पेश किया गया है। कहानी के केंद्र में ‘सेंगोल’ का शक्तिशाली प्रतीक दिखाई देता है, जो सम्मान और विरासत से जुड़ी एक दमदार कहानी का संकेत देता है। निखिल सिद्धार्थ टीज़र में बेहद दमदार और शानदार अवतार में नजर आए हैं, जबकि विजुअल्स, एक्शन और इंटेंस ड्रामा ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।

फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े और शानदार टेक्नीशियंस व क्रिएटिव टैलेंट्स साथ आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन भरत कृष्णमाचारी कर रहे हैं। वहीं संगीत रवि बसरूर ने दिया है, जो केजीएफ और सालार के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की शानदार सिनेमैटोग्राफी केके सेंथिल कुमार ने संभाली है, जिन्होंने बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों में काम किया है। एडिटिंग की जिम्मेदारी तम्मिराजू ने निभाई है।करीब 170 दिनों तक चली शूटिंग के साथ यह फिल्म हाल के समय की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। स्वयंभू को पिक्सल स्टूडियोज़ के भूवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को समर्पित यह ग्रैंड फिल्म समर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

.....

Next Post

11 दिन में चौथी बढ़ोतरी: मप्र में पेट्रोल 116 के पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा

Mon May 25 , 2026
भोपाल। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यप्रदेश में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑयल कंपनियों ने सोमवार को फिर ईंधन के दाम बढ़ाते हुए पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया। इसके साथ ही बीते 11 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है […]

You May Like

मनोरंजन