11 दिन में चौथी बढ़ोतरी: मप्र में पेट्रोल 116 के पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा

भोपाल। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यप्रदेश में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑयल कंपनियों ने सोमवार को फिर ईंधन के दाम बढ़ाते हुए पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया। इसके साथ ही बीते 11 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है और इस अवधि में पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

नई दरों के बाद प्रदेश के कई शहरों में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि पेट्रोल 116 रुपए तक बिक रहा है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं उज्जैन प्रदेश का सबसे महंगा शहर बन गया है, जहां पेट्रोल 115.03 रुपए और डीजल 100.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होने की आशंका बढ़ गई है।

.....

Next Post

ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

Mon May 25 , 2026
मुंबई, 25 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी रही। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 720.47 अंक की बढ़त के साथ 76,135.82 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 919 […]

You May Like

मनोरंजन