चेकिंग के दौरान 27 किलो एसीटिक एनहाइड्राइड जब्त, एक बालक अभिरक्षा में

मंदसौर:नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भावगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त होने वाला 27 किलोग्राम एसीटिक एनहाइड्राइड जब्त किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान निम्बोद-भेहपुर रोड स्थित चांदाखेड़ी फंटा पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान एक टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पकड़े गए बालक के कब्जे से एक कैन में भरा 27 किलो एसीटिक एनहाइड्राइड तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि उक्त केमिकल का उपयोग रतलाम जिले के रणायरा निवासी युवराज सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ बनाने में किया जाना था।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना भावगढ़ पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

अजजा आयोग अध्यक्ष रामलाल रौतेल आज सिंगरौली दौरे पर, अस्पताल में पीड़ित से करेंगे मुलाकात

Mon May 4 , 2026
सिंगरौली:मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल का आज सिंगरौली दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 04 अप्रैल को अनूपपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे बैढ़न पहुंचेंगे। दौरे के दौरान अध्यक्ष रौतेल स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती पीड़ित अन्ने बैगा से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। […]

You May Like