सिंगरौली:मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल का आज सिंगरौली दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 04 अप्रैल को अनूपपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे बैढ़न पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान अध्यक्ष रौतेल स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती पीड़ित अन्ने बैगा से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। इस दौरान वे संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी भी लेंगे और आवश्यक निर्देश दे सकते हैं।अध्यक्ष के इस दौरे को जनजातीय वर्ग से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
