अमाहा का स्पष्टीकरण: जान्हवी कपूर निजी अनुभवों से नहीं, बल्कि देखभाल और सहयोग की भावना से जुड़ी हैं

मुंबई, 04 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही गलतफहमी के बीच मानसिक स्वास्थ्य संगठन अमाहा ने स्पष्ट किया है कि जान्हवी ने नशे की लत पर अपने निजी अनुभव साझा नहीं किए थे, बल्कि एक केयरगिवर और सहयोगी के रूप में बातचीत में हिस्सा लिया था। जान्हवी कपूर हाल ही में उस समय ऑनलाइन अटकलों का विषय बन गईं, जब राज शमानी के पॉडकास्ट पर उनकी उपस्थिति के कुछ क्लिप्स संदर्भ से बाहर शेयर किए गए।इन क्लिप्स के चलते यह गलतफहमी पैदा हो गई कि वह नशे की लत (एडिक्शन) को लेकर अपने निजी अनुभव साझा कर रही थीं।

फिलहाल इसी बढ़ती गलत जानकारी के बीच, मानसिक स्वास्थ्य संगठन अमाहाने जान्हवी के इनिशिएटिव ऑफ द रॉक्स के साथ मिलकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने जान्हवी कपूर की भूमिका को स्पष्ट किया है। बयान में कहा गया कि जान्हवी कपूर ने इस बातचीत में एक केयरगिवर और सहयोगी के रूप में हिस्सा लिया था, न कि किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में, जो खुद एडिक्शन या शराब का शिकार हों। साथ ही उन्होंने यह बात भी स्पष्ट की कि इस तरह उनकी भूमिका को गलत तरीके से पेश करने से न सिर्फ बातचीत के उद्देश्य को कमजोर किया गया, बल्कि उन लोगों के वास्तविक अनुभवों का भी अनादर किया गया, जो नशे की समस्या से जूझ रहे हैं या अपने प्रियजनों का समर्थन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अमाहा और ऑफ द रॉक्स ने इस तरह की गलत जानकारी को न सिर्फ बेबुनियाद बल्कि गंभीर रूप से चिंताजनक भी बताया है। इसी के साथ उन्होंने मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स व आम लोगों से अपील की है कि वे मानसिक स्वास्थ्य और एडिक्शन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ रिपोर्टिंग करें। बयान में यह भी कहा गया है कि क्लिकबेट के लिए भ्रामक नैरेटिव्स बनाना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि उस समुदाय के प्रति असम्मानजनक भी है, जिनकी मदद के लिए ये चर्चाएं की जा रही हैं। अमाहा और ऑफ द रॉक्स ने अंत में यह दोहराया है कि वे एडिक्शन, रिकवरी और मानसिक स्वास्थ्य समर्थन पर ईमानदार, संवेदनशील और सटीक संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

.....

Next Post

डोडाचूरा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 13 किलो मादक पदार्थ जब्त

Mon May 4 , 2026
मंदसौर: जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं मोटरसाइकिल जब्त की है।जानकारी के अनुसार 2 मई को सीतामऊ-जावरा रोड स्थित […]

You May Like

मनोरंजन