मंदसौर: जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं मोटरसाइकिल जब्त की है।जानकारी के अनुसार 2 मई को सीतामऊ-जावरा रोड स्थित ग्राम पतलासी फंटा पर मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी बापू सिंह (59) निवासी नकेड़िया को पकड़ा गया, जो मोटरसाइकिल पर तीन बैग में डोडाचूरा लेकर जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Next Post
जीवाजी विश्वविद्यालय में तैयार हो रही हाईटेक एआई लैब और मेगा ऑनलाइन एग्जाम सेंटर
Mon May 4 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी विशवविद्यालय परिसर में आत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब तैयार की जा रही है जिसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोडना और उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है।एआई लैब विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर में विकसित की जा रही है। इस लैब और ऑनलाइन एक्जाम सेंटर […]

You May Like
-
5 months ago
क्या भारत में बंद हो रहे हैं वनप्लस के स्टोर?
-
3 months ago
दिवंगत डॉक्टर की बहन पर एफआईआर दर्ज
-
1 year ago
सलकनपुर धाम की दुकानों में लगी आग
-
6 months ago
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट