बघेली कलाकार पोकभान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का है आरोप

रीवा: बघेली भाषा के चर्चित कलाकार मनीष पटेल उर्फ ‘पोकभान’ को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष पटेल पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष पटेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार विवादित कंटेंट अपलोड कर रहा था। आरोप है कि उसने ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी।

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने चार माह पूर्व प्रकरण दर्ज किया था बुधवार को पुलिस ने मनीष को हिरासत मे लिया है पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

होंडा की उत्तर भारत में दुपहिया बिक्री एक करोड़ के पार

Wed May 27 , 2026
गुरुग्राम, 27 मई (वार्ता) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने उत्तर भारत में एक करोड़ दुपहिया वाहनों की बिक्री की उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी कुल बिक्री में उत्तर भारत का योगदान लगभग 15 प्रतिशत […]

You May Like