कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हुए सेक्शन राइटर, मौत

सतना : जिला कलेक्टोरेट संयुक्त कार्यालय में रघुराज नगर तहसील में पदस्थ सेक्शन राइटर रोजमर्रा का काम निबटाने के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे ही अचानक बेहाश होकर गिर पड़े. हलांकि आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया. लेकिन चिकित्सक द्वारा जांच करते हुए उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. इस घटना के सामने आते ही एक ओर जहां मृतक कर्मचारी के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं दूसरी ओर कलेक्टोरेट में शोक की लहर दौड़ गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टोरेट संयुक्त कार्यालय में रघुराज नगर तहसील में बतौर सेक्शन राइटर पदस्थ संयज मिश्रा उम्र 59 वर्ष हर रोज की तरह मंगलवार को भी कार्यालय पहुंचे और अपना कामकाज निबटाना प्रारंभ कर दिया. बताया गया कि दोपहर के लगभग 12 बजे संजय को बेचैनी महसूस होने लगी. कुछ देर बाद ही वे स्वयं को संभाल पाने की स्थिति में नहीं रहे और कुर्सी पर बैठे रहने के दौरान ही अचानक बेसुध होकर गिर पड़े. आस पास मौजूद सहकर्मिंयों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी वैसे ही हडक़ंप मच गया.

आनन-फानन में निजी वाहन के जरिए उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां पर उनकी जांच करने पर चिकित्सक द्वारा ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. यह जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बदहवासी की हालत में अस्पताल पहुंचे श्री मिश्रा के पुत्र और पत्नी को समझ ही नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हो गया. दोनों का रो रो कर बुरा हाल हुए जा रहा था. इसी कड़ी मे जिला कलेक्टोरेट के कर्मचारी भी खासी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया.
हो चुकी थी एंजियोप्लास्टी
सहकर्मी के अचानक निधन का समाचार मिलते ही जिला कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. सहकर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि श्री मिश्रा बेहद ईमानदार, सरल स्वभाव और अपने कार्य के प्रति समर्पित कर्मचारी थे. वे पहले से ही स्वास्थ्य संबंध्णी समस्यायों से जूझ रहे थे. जिसके चलते उनकी एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी थी. इस दौरान अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक ईमानदार-कर्मठ कर्मचारी को खो दिया

Next Post

करंट से नीलगाय की मौत

Wed Jan 28 , 2026
सतना: बीट चितहरा के ग्राम चौरेही अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में एक खेत मे एक वन्य प्राणी के मृत पड़े होने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां  पाया गया कि खेत मे लगे झटका मशीन के तार के ऊपर वन्यप्राणी मादा नीलगाय मृत पड़ी है।वन्य प्राणी […]

You May Like

मनोरंजन