ईस्ट बंगाल को हराकर केरला ब्लास्टर्स कलिंगा सुपरकप के क्वार्टरफाइनल में

भुवनेश्वर, 21 अप्रैल (वार्ता) केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गत चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हराकर कलिंगा सुपर कप 2025 के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

कलिंगा स्टेडियम में रविवार रात खेले गये राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स ने स्पेनिश स्ट्राइकर जीसस जिमेनेज के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद मोरक्को के नोआ वली सदाउई ने 64वें मिनट में गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया। नोआ वली सदाउई को प्लयेर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

केरल ब्लास्टर्स 26 अप्रैल को क्वार्टरफाइनल में मोहन बागान एसजी से भिड़ेगी।

Next Post

पाकिस्तान के नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक में आमंत्रित किया गया

Mon Apr 21 , 2025
बेंगलुरु, 21 अप्रैल (वार्ता) पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में नदीम को प्रतियोगिता में आमंत्रित किये जाने की पुष्टि करते […]

You May Like