नशा मुक्ति अभियान पर पुलिस विभाग ने भी किया फोकस

बागली। पूरे देश में अधिकतर अपराध नशे की लत या नशे की हालत में हो रहे हैं। इसलिए सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित पुलिस प्रशासन का भी दायित्व बढ़ता है कि वह दशा के विरोध में एक साथ खड़े हो इस अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता मिडिया काफी सहयोग जरूरी है। उक्त बातें बागली एसडीओपी संजय सिंह बेस द्वारा दशा भक्ति अभियान के तहत दी गई इस दौरान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, शिवराम डोडियार, निरीक्षक सउद कुरेशी, उप निरीक्षक गेबियल इक्का, आरक्षक राजेश चोधरी, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटव, आरक्षक अरुण चौहान , स्थानीय मिडिया से जुड़े लोग उपस्थित रहे एसडीओपी संजयसिंह बैस दारा नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गयी। साथ ही बताया कि इस पर अंकुश कैसे लगाया जा सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ने भी इस अवसर पर कहा कि समय समय पर सघन चेकिंग के साथ-साथ नशा बिकने वाले स्थान पर भी ध्यान दिया जाए वर्तमान में बागली नगर के गांधी कॉलोनी कॉलेज रोड जेल रोड बेहरी रोडमें इसका व्यापार जोर शोर से चल रहा है। आदिवासी अंचल क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर भी रोक लगाना होगी नवभारत प्रतिनिधि सुनिल योगी ने बताया की बागली के आसपास कुछ चिन्हित स्थान ऐसे हैं। जहां पर छोटी-छोटी गुमटीयो के सहारे नशा परोसा जा रहा है। बागली कन्या शाला एवं थाने के आसपास ही और स्कूलों के आसपास पाउच गुटके धड़ले से बिक रहे हैं। इस मामले में पुलिस को सभी सहयोग करेंगे तब जाकर इस अभियान में सफलता मिलेगी शाम के समय चापडा बागली बेहरी जटाशंकर मार्ग पर नशे की हालत में युवा मोटरसाइकिल चलाते हुए आसानी से दिखाई देते हैं। नशे के साथ-साथ वाहनों की स्पीड पर भी लगाम लगाना आवश्यक है। एस डी ओ पी संजय सिंह बेसं ने हमारे संवाददाता को बताया कि जहां से भी शिकायत आएगी पुलिस बगैर नाम बताएं कार्यवाही करेगी इसलिए निडरता के साथ अवैध नशे के कारोबारी की सूचना थाने पर दी जाए।

Next Post

आज भी गांवो में कांकड़ रेखा सुरक्षित करने का प्रचलन है 

Wed Jul 15 , 2026
बागली। वर्ष में एक बार गुप्त नवरात्रि के अवसर पर बागली क्षेत्र के आसपास कई गांवो में गांव की काकड़ सुरक्षित करने का उपाय प्रचलित है इस दौरान गांव के पटेल या प्रतिष्ठित व्यक्ति शराब की धार या अन्य टोटके साधन से गांव को सुरक्षित करते हैं। इसी प्रचलन में […]

You May Like