मंदसौर पुलिस ने 6 घंटे में बरामद किया 260 क्विंटल लहसुन, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए रात्रि में चोरी गई 260 क्विंटल लहसुन से भरी ट्रक को महज 6 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व एसडीओपी कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना अफजलपुर प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश के नेतृत्व में यह सफलता मिली।

फरियादी रामबाबु भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक (क्रमांक आरजे 09 जीडी 2077) में लहसुन लेकर नागपुर जा रहे थे। नीमच-मंडी से चलकर मंदसौर होते हुए जा रहे ट्रक को जियो पेट्रोल पंप के पास रोकने के दौरान हेल्पर ड्राइवर लहसुन सहित वाहन लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी रामनारायण सौंधिया (23 वर्ष, निवासी बावडीखेडा जागीर, राजगढ़) को गिरफ्तार कर लहसुन व ट्रक कुल 66 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई।थाना अफजलपुर की टीम, साइबर सेल और थाना सुवासरा की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

अलीराजपुर का नाम अब हुआ ‘आलीराजपुर’

Mon Sep 15 , 2025
आलीराजपुर । राज्य शासन ने जिला अलीराजपुर का नाम अधिकृत रूप से परिवर्तित कर आलीराजपुर करने की अधिसूचना जारी की है। राजस्व विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार जिला अलीराजपुर का नाम अब “आलीराजपुर” होगा। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 21 अगस्त 2025 को जारी अनापत्ति […]

You May Like