19 साल से छिपता फिर रहा था डकैत… पुलिस ने दबोचा

इंदौर:करीब 19 साल से फरार चल रहे एक डकैती के आरोपी को क्षिप्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुरेश फुलचंद कासलीवाल, निवासी नजरगंज आष्टा, जिला सीहोर, वर्ष 2006 में इंदौर जिले के क्षिप्रा थाने में दर्ज गंभीर अपराध के बाद से ही फरार था. कोर्ट से फरारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन अंततः पुलिस ने उसे धरदबोचा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय सांवेर ने 31 अगस्त 2006 को आरोपी के खिलाफ फरारी वारंट जारी किया था. काफी समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. ग्रामीण एसपी हितीका वासल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे.

गिरफ्तारी अभियान के तहत क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने एक विशेष टीम गठित की. तकनीकी और पारंपरिक सूचना तंत्र के माध्यम से की गई लगातार निगरानी के बाद टीम ने सुरेश कासलीवाल को आष्टा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके फरारी के दौरान के नेटवर्क और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है.

Next Post

अवैध कालोनियों के रहवासियों को सताती है आशियाने की चिंता

Tue Jul 15 , 2025
इंदौर: जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी पर अंकुश लगाते हुए रजिस्ट्री शुरू करने का ऐलान किया गया था. हालांकि यहां पहल अभी ठंडी पड़ी हुई है लेकिन कई वर्ष पहले सैकड़ों कॉलोनियां जो विकसित हो चुकी है उनके भविष्य और विकास का क्याा?पिछले कुछ वर्षों से देखने में आया है […]

You May Like