बैतूल जा रही कार कीरतपुर के पास पलटी,दो की मौत

इटारसी। बीती आधी रात को बैतूल जा रही एक बार कीरतपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसा ऐसा हुआ कि दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक को गंभीर हालत में इटारसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर बैतूल से युवकों के मित्र और परिजन आ गये।

पथरोटा पुलिस के अनुसार हादसा कीरतपुर के पास रात करीब 11 बजे हुआ जिसमें बैतूल जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। पथरोटा पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राहुल निरापुरे और संदीप मस्कोले, निवासी बैतूल के रूप में हुई है।

राहुल फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। तीसरे युवक बंटी उईके के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Next Post

ईरान में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध

Sat Jun 21 , 2025
तेहरान, 21 जून (वार्ता) ईरान में कथित तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है और पूरा देश लगभग ऑफलाइन मोड में चला गया है। ईरान इंटरनेशनल ने ये खबर दी है। इंटरनेट सेवाओं पर नजर रखने वाले संगठन नेटब्लॉक्स के मुताबिक ईरान में राष्ट्रीय स्तर […]

You May Like