सड़कों पर जलभराव के लिए मंत्री ने नगर सरकार को जिम्मेदार ठहराया, मांगी जनता से माफी

ग्वालियर: ग्वालियर में तेज बारिश से लगातार हो रहे जल भराव और जर्जर सड़कों के गड्ढों का निरीक्षण करने अपनी टीम के साथ पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को उस वक्त अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता ने मंत्री को सड़कों के गड्ढों के सवाल पर घेर लिया जिसके बाद मंत्री को जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी पड़ी। दरअसल ग्वालियर में सड़कों और कॉलोनियों में जल भराव को लेकर लगातार हो रही किरकिरी के चलते मध्य ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने बहोड़ापुर के आनंद नगर का दौरा किया और उनके साथ अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही‌।

ग्वालियर की जर्जर सड़कों के लिए जिम्मेदार नगर सरकार और निगम के अधिकारियों की लापरवाही के निशान हर जगह नजर आए तो मंत्री ने सड़कों की बदहाल स्थिति के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस की नगर सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया। मंत्री के इस बयान पर जब वहाँ मौजूद एनएसयूआई नेता राजवंश भारद्वाज ने ऊर्जा मंत्री से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा तो मंत्री ने जनता की परेशानियों के लिए क्षमा मांगते हुए सरकार द्वारा कार्रवाई करने और समस्या का निराकरण करने की बात कही। हालांकि बाद में एनएसयूआई नेता ने भी उनसे कह दिया कि अब आपका ही भरोसा है।

Next Post

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर पूर्व मुस्लिम सरपंच ने कराया सुंदरकांड का पाठ

Sat Sep 6 , 2025
नईसराय: कस्बे में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पर्व पर सौहार्दपूर्ण माहौल में श्री गणेश मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया गया। यह आयोजन पूर्व सरपंच नफीस उद्दीन की पहल पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के समापन पर भव्य आरती हुई और प्रसादी […]

You May Like