ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर पूर्व मुस्लिम सरपंच ने कराया सुंदरकांड का पाठ

नईसराय: कस्बे में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पर्व पर सौहार्दपूर्ण माहौल में श्री गणेश मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया गया। यह आयोजन पूर्व सरपंच नफीस उद्दीन की पहल पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग शामिल हुए।

सुंदरकांड पाठ के समापन पर भव्य आरती हुई और प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजनकर्ता नफीस उद्दीन ने बताया कि उनका श्री गणेश मंदिर से गहरा लगाव है और वे समय-समय पर यहां धार्मिक आयोजन कराते रहते हैं।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस बार सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने पौड़ित को दान-दक्षिणा अर्पित की और श्रद्धालुओं को फल वितरित किए। इससे पूरे कस्बे में आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश गया।

Next Post

बारिश में डूबा मुक्तिधाम, शव को नाव से पहुंचाना पड़ा टापू तक

Sat Sep 6 , 2025
टीकमगढ़: बल्देवगढ़ जनपद के गणेशपुरा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों को बेहद पीड़ादायक हालात से गुजरना पड़ा। गांव के 5 वर्षीय अरविंद रैकवार की उल्टी-दस्त से हुई मृत्यु के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।गांव का मुक्तिधाम तालाब के बीच टापू पर स्थित […]

You May Like