प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा ने किया कृषि मंडी का औचक निरीक्षण

​सौसर। प्रभारी एसडीएम प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे उपार्जन कार्य की समीक्षा की और किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

किसानों की सुविधा सर्वोपरि – एसडीएम

​निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, तौल कांटा और बैठने की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मंडी प्रबंधन को निर्देशित किया कि उपज विक्रय की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने मुख्य रूप से निम्नलिखित निर्देश दिए

एसडीएम मिश्रा इस मौके पर प्रबंधन को निर्देशित किया कि,किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए तौल प्रक्रिया समय पर शुरू और समाप्त की जाए। इसी तरह भीषण गर्मी को देखते हुए मंडी परिसर में पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सफाई व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में नियमित साफ-सफाई हो और किसानों के बैठने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं।

पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ हो कार्य

​एसडीएम प्रियंक मिश्रा ने मंडी कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों से उपार्जन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, किसानों की सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन हो सके।

​निरीक्षण के समय मंडी सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बहरहाल एसडीएम के इस औचक दौरे से मंडी प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही, जबकि किसानों ने इस पहल की सराहना की है।

Next Post

एयरकार्गो परिचालन के विकास के लिए नोएडा एयरपोर्ट का एफकॉम, एआईसैट्स से करार

Thu May 14 , 2026
ग्रेटर नोएडा, 14 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने अपने एयरकार्गो परिचालन के विकास और विस्तार के लिए एफकॉम होल्डिंग्स और एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज (एआईसैट्स) के साथ करार किया है। एफकॉम एक अंतर्राष्ट्रीय मालवाहक एयरलाइंस और हवाई माल परिवहन के लिए एकीकृत […]

You May Like