ग्वालियर: शादी का सपना दिखाकर एक युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला झांसी रोड थाना पहुंचा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने विवाह का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।
पुलिस के अनुसार मामला भैरो बाबा मंदिर, नाका चंद्रवदनी क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मनीष जाटव ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और उससे दूरी बनाने लगा।
शिकायत की जांच के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
