राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

न्यू चंड़ीगढ़, 29 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 2 में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। बाद में यह पिच बल्लेबाजी के लिए धीमी हो जाएगी और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं। तीन मैच हमारे पिछले मस्ट विन वाले रहे हैं। मैसेज एकदम साफ है कि 40 ओवरों तक अच्छी क्रिकेट खेलनी है। इसके बाद बेस्ट टीम जीत हासिल करेगी। रिकवरी और इंजरी को लेकर सपोर्ट स्टाफ ने काफी शानदार काम किया है।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस विकेट पर 40 ओवरों की क्रिकेट पहले ही हो चुकी है और अब इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अब हमारे लिए करो या मरो वाली स्थिति है और अपना पूरा जोर लगाना होगा। हमारी टीम में साई किशोर वापस आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थन रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फरेरा, दासुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस (एकादश): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद ख़ान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

 

Next Post

तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पूरा वाहन जलकर खाक

Fri May 29 , 2026
सिंग्रामपुर/दमोह: गुबरा-सिहोरा रोड पर कुसमी मानगढ़ पुल के पास गुरुवार देर रात तेंदूपत्ता से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई.घटना गुरूवार-शुक्रवार करीब रात्रि 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा और […]

You May Like