तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पूरा वाहन जलकर खाक

सिंग्रामपुर/दमोह: गुबरा-सिहोरा रोड पर कुसमी मानगढ़ पुल के पास गुरुवार देर रात तेंदूपत्ता से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई.घटना गुरूवार-शुक्रवार करीब रात्रि 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा और उसमें भरा तेंदूपत्ता सहित पूरा वाहन जलकर खाक हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क किनारे से गुजर रहा था, तभी अचानक उसमें आग की लपटें उठने लगीं.कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ट्रक चालक और परिचालक ने स्थिति को भांपते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.घटना की जानकारी राहगीर रंजीत यादव ने दी, जो उसी दौरान वहां से गुजर रहे थे. उन्होंने बताया कि दूर से ही आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं और ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदूपत्ता सूखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ हो सकता है. इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है. घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे ने बताया कि एमपी 20 जेडयू 5090 गोधरा गुजरात से तेंदूपत्ता लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था.ट्रक ड्राइवर शैतान सिंह राहतगढ़ निवास हेल्पर सुरक्षित है. ट्रक पूरी तरह चल चुका है वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आग लगने का कारण क्या है मामले की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

आदिवासी को वनवासी कहने पर देशव्यापी आक्रोश, पांढुरना में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Fri May 29 , 2026
पांढुरना: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित जनजाति समागम कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहने पर पूरे देश की तरह ही पांढुरना जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है,आज इसी के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा नगर पालिका मैदान के सामने पुतला दहन किया […]

You May Like