पांढुरना: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित जनजाति समागम कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहने पर पूरे देश की तरह ही पांढुरना जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है,आज इसी के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा नगर पालिका मैदान के सामने पुतला दहन किया गया।
बीते दिनों दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित जनजाति समागम कार्यक्रम के दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहने से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है,इसी बात के विरोध में शुक्रवार को नगर जिला मुख्यालय के पारडी मार्ग पर स्थित क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के जनसंपर्क कार्यालय से कांग्रेसियों द्वारा विरोध रैली निकाली गई ।
इस अवसर पर विधायक नीलेश उइके,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष विलास डोंगरे,जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी हेमंत वागद्रे, मनोहर सिंह ठाकुर,श्रीमती शारदा धुमाल,श्रीमती प्रतिभा मेश्राम,श्रीमती कीर्ति पठाडे,अंनता तायवाड़े,नपा उपाध्यक्ष ताहिर अहमद पटेल,कैलाश पराडकर,बड़चिचोली क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य शेख नुर मोहम्मद,जिला महिला कांग्रेस प्रभारी किरण चौधरी,महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेहा जोगी,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम,राजेश सोमकुर ,रवि खापरे,अनिल चौधरी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
