सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दस जनवरी को संभावित खुरई आगमन को लेकर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के साथ कलेक्टर संदीप जी.आर. एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर संदीप जी आर ने पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल के साथ खुरई पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन के संबंध में सभी तैयारियां का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे उन्होंने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, हेलीपैड पर भी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिसमें पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व की जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि से साथ रखें एवं कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी भी की जावे।पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल पार्किंग हेलीपैड सहित मुख्यमंत्री के द्वारा सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जाएगी।निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं देखी। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियाँ समय पर, सुव्यवस्थित पूर्ण की जाएँ। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।
