नगर की अनेक कालोनियों को मिलेगा सीवेज सिस्टम का लाभ

सीहोर। सोमवार सुबह बढिय़ाखेड़ी स्थित लूर्दमाता स्कूल के पास विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने संयुक्त रूप से नागरिकों की मांग को पूरा करते हुए अमृत 2 अंतर्गत सीवेज निर्माण कार्य का विधिवत जेसीबी मशीन और भूमि का पूजन कर शुभारंभ किया गया.

विधायक श्री राय ने नपाध्यक्ष श्री राठौर के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा शहर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित हो रहा है, उनके कार्य सराहनीय है. सीवेज कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को सड़क पर बहने वाली गंदगी और खस्ताहाल सड़कों से मुक्ति मिलेगी.

इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि मु यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और विधायक श्री राय के द्वारा शहर में इस वर्ष करोड़ों रुपए के कार्य होने जा रहे हैं. नए साल की शुरूआत में शहर के एक बड़े हिस्से में सीवेज का कार्य किया जाएगा. इसमें करीब 26 करोड़ रुपए की लागत के वार्ड क्रमांक 1, 2 और तीन में कार्य का भूमि पूजन किया गया है. तेज रफ्तार से सीवेज कार्य पूर्ण किया जाएगा. बारिश से पहले सीवेज और जहां पर सीवेज का कार्य पूर्ण होने के बाद करोड़ों रुपए की सड़कों का निर्माण किया जाएगा. सीवेज का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बढिय़ाखेड़ी में अनेक सड़कों का निर्माण कार्य नहीं होने से क्षेत्रवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन आगामी दिनों में इन क्षेत्रों का विकास कार्य पूर्ण किया जाएगा साथ ही सीवेज का कार्य मंडी में भी तेजी से किया जाएगा.

विधायक सुदेश राय ने कहा कि अमृत योजना के तहत बढिय़ा खेड़ी, कोली मोहल्ला, पार्टी मोहल्ला सहित विभिन्न कॉलोनी में अंडरग्राउंड सीवेज का निर्माण कर कराया जाएगा.

इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी की घटना के बाद शहर में नगर पालिका अमले के द्वारा जहां पर भी गंदे पानी की सप्लाई आदि की शिकायत मिलेगी, समस्या का समाधान किया जाएगा. सहायक यंत्री विजय कोली ने बताया कि पेयजल सप्लाई शाखा की बैठक का आयोजन किया था, इसमें नगर पालिका और पीएचई की टीम ने शहर के क्षेत्र पानी के सैंपल लिए है. इसके अलावा लीकेज आदि की स्थिति पर टीम ध्यान दे रही है.

 

Next Post

मंत्री सिलावट पहुंचे अरबिंदो अस्पताल. प्रभावितों से ली स्वास्थ्य उपचार की जानकारी

Tue Jan 6 , 2026
इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सोमवार को अरविंदो अस्पताल पहुंचें. उन्होंने भागीरथपुरा के प्रभावित भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घबराएँ नहीं, राज्य शासन उनके साथ है. अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like