सीहोर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक प्रीति परमार का रासेयो समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना एवं संस्था प्राचार्य सुनीता जैन के मार्गदर्शन व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता हेतु चयन हुआ है. राष्ट्रीय एकता शिविर महेंद्रगढ़ हरियाणा में 24 से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रीति को डीपीसी आरआर उइके , प्राचार्य सुनीता जैन , आलोक शर्मा, संतोष सोनी डॉ. राजेंद्र देशमुख, स्वतंत्र पाठक, डॉ. देवेंद्र साहू,संजय सिंह जादौन, अंकुर शर्मा, माधव सिंह यादव, जितेंद्र परमार, एलएन आहूजा, जय किशन जोशी, दिनेश मेवाड़ा, रामवृक्ष भारद्वाज, कार्तिक राय ने बधाई दी है.
उत्कृष्ट विद्यालय की प्रीति परमार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
