एम.आई.सी की बैठक में तीन जगह महापुरूषो की प्रतिमा लगाने संकल्प पारित

रीवा, 16 जनवरी,

नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर अजय मिश्रा (बाबा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये, इसके अलावा कई प्रस्तावो पर स्वीकृति की मोहर लगाते हुए परिषद को अग्रेषित किया गया है. तीन जगह मूर्ति स्थापित करने का संकल्प पारित करते हुए प्रतिमा स्थापना के लिये एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया.

एमआईसी में सदस्य धनेन्द्र सिंह बघेल ने प्रतिमा स्थापित करने के लिये प्रस्ताव रखा था. जिस पर विचार करते हुए संकल्प पारित किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना शिव नगर साइट, गोल क्वार्टर साइट, एस.ए.एफ साइट, उपरोक्त तीनों में प्रत्येक में 24 दुकान एवं 04 कार्यालय इकाई में प्रत्येक के निर्माण अनु.ला. रू.167.84 लाख निविदा लागत रू. 142.24 लाख हेतु प्राप्त निविदा दर की स्वीकृति प्रदान की गई. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ललपा साइट, रतहरा साइट, सुन्दर नगर साइट एवं शिव नगर साइटों में निर्मित 06 दुकानों का ई-निविदा के माध्यम से प्राप्त ऑफर/निविदाओं की स्वीकृति प्रदान की गई. प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत कृष्णा नगर साईट पर दुकान-36, कार्यालय ईकाइ-06 के अधूरे कार्य को पूर्ण करने हेतु दो माह का समय दिया गया. वार्ड 44 में स्थित पार्क में जनभागीदारी से अमर शहीद संत कवरराम साहिब की मूर्ति स्थापना हेतु प्रस्ताव निगम परिषद को अग्रेषित किया गया. हरभजन सिंह अधीक्षण यंत्री (सेवानिवृत्त) की विभागीय जांच समाप्त कर उनके देय सभी स्वत्वों का भुगतान करने का निर्णय लिया गया. स्वयं वित्तीय योजना पर आधारित नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्रान्तर्गत योजना क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन, रैन बसेरा एवं कामर्शियल काम्पलेक्स निर्माण योजना की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव निगम परिषद को अग्रेषित किया गया. शहर की यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए व्हीकल टोइंग के लिए पार्किंग के टेण्डर करने की अनुमति प्रदान की गई. बैठक में आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं सदस्य श्रीमती नजमा बेगम, श्रीमती नीतू अशोक पटेल, धनेन्द्र सिंह बघेल, श्रीमती रमा दुबे, रवि तिवारी मौजूद रहे.

15 दिवस के अंदर मांगा गया प्रतिवेदन

नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आवंटित अचल सम्पत्तियों के मूलस्वरूप में परिवर्तन, तोडफ़ोड़ तथा स्थाई अतिक्रमण के कारण आवंटन समाप्त कर पट्टा रद्द करने के प्रस्ताव पर तत्कालिक रीवा सुधारन्यास की समस्त योजनाएं एवं नगर निगम द्वारा निर्मित समस्त योजनाओं का सर्वेक्षण कराकर स्वरूप परिवर्तन का प्रतिवेदन 15 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया. अमृत 2.0 योजनान्तर्गत 5.00 करोड़ के सीवरेज का अनुमोदन किया गया. इसके पश्चात् एम.आई.सी. द्वारा ईको पार्क के संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिये गये. साथ ही एम.आई.सी. द्वारा वार्ड क्र.06 धरना स्थल में महात्मा गांधी जी, वार्ड क्र.07 अटल पार्क में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं वार्ड क्र.05 सेमरिया तिराहा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यमुना प्रसाद शास्त्री की मूर्ति स्थापित करने का संकल्प पारित करते हुए इनकी प्रतिमा स्थापना करने हेतु विधिवत प्रस्ताव एक सप्ताह में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सभी विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

सही इलाज और पोषण आहार से टीवी की बीमारी को खत्म किया जा सकता है- राज्यपाल

Thu Jan 16 , 2025
*राज्यपाल ने मरीजों को पोषण आहार किट वितरण की* शिवपुरी/ राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शिवपुरी में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित निशुल्क पोषण आहार वितरण कार्यक्रम में भाग लिया और मरीजों को पोषण आहार किट वितरण की और निक्षय मित्रों को भी शुभकामना देते हुए कहा कि […]

You May Like