ननि आयुक्त से मिलकर लोगों ने की शिकायत, कब्जा हटाकर बने बाल उद्यान 

भोपाल। कोलार इलाके वार्ड 83 राजवैद्य बी सेक्टर कॉलोनी में नाले के किनारे शासकीय जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है. सोमवार को स्थानीय लोग शिकायत लेकर माता मंदिर नगर निगम कार्यालय पहुंचे. आयुक्त संस्कृति जैन को ज्ञापन देकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की. लोगों ने इस मौके पर कहा कि शासकीय जमीन पर खुलेआम राजू पाटनकर ठेकेदार जो खुद को भाजपा नेताओं का खास बताता है. पाटनकर स्वच्छता अभियान व पार्क विकसित करने के नाम पर कब्जा कर रहा है. इसके चलते लोग पिछले कई दिनों से परेशान हैं. रहवासियों ने आयुक्त को बताया कि विरोध करने पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कराने की धमकी दे रहा है.

रहवासियों की यह शिकायत पर निगम आयुक्त ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. नगर निगम वहां कोई पार्क का निर्माण नहीं करा रही हैं. आयुक्त ने रहवासियों से कहा का कब्जा नहीं होने देंगे.

Next Post

हाईकोर्ट की रोक से मानस भवन के पास 27 झुग्गी परिवारों को राहत, हटाने की कार्रवाई स्थगित

Mon Dec 29 , 2025
भोपाल। मानस भवन के पास 27 झुग्गी परिवारों का स्थगन सोमवार को नहीं किया गया. हाईकोर्ट का स्टे लगने के बाद यहां के लोगों ने देर शाम को जश्न भी मनाया. इस बीच पूरे समय सुरक्षा बल इलाके में तैनात रहा. बता दें कि सीएम हाउस के पास बनी इन […]

You May Like