नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। विभिन्न कॉलेजों में छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दावा किया कि छात्रों ने सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी परिसर के समर्थन में मतदान किया है।
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान संगठन के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने मजबूती से छात्रों की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद कार्यकर्ता अपने मुद्दों पर डटे रहे। श्री जाखड़ ने दावा किया कि छात्रों का उत्साह सामाजिक न्याय और समानता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनएसयूआई चारों सीटों पर जीत दर्ज कर 4-0 से ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। इन चुनावों के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे।
एनएसयूआई सुरक्षित और किफायती छात्रावास, प्रशासनिक जवाबदेही, समानता और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को अपने प्रमुख मुद्दे बताया।
