
सिंगरौली।चितरंगी पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 सीसी कोडिन युक्त सिरप और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों में यूपी के एक सरकारी विद्यालय का शिक्षा मित्र भी शामिल है।
चितरंगी टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बगदरा वन बिहार ढाबे के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल (एमपी 66 जेड 7 एफ 1893) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी रोहित कुमार सिंह (26) पुत्र नन्दलाल सिंह और विमलेश कुमार बैस (39) पुत्र जमुना प्रसाद बैस, दोनों ग्राम जुगैल, जिला सोनभद्र, यूपी के निवासी, से कोडिन सिरप बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इस ड्रग कारोबार में शामिल अन्य विक्रेताओं और कर्ताओं की पहचान शुरू कर दी है।
