दिल्ली से तीन अंतर्राष्ट्रीय, कई घरेलू मार्गों पर उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन नयी अंतर्राष्ट्रीय और कई घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की।

एयरलाइंस ने बताया कि वह दिल्ली से इंडोनेशिया के देनपसार के लिए 24 अक्टूबर से, थाईलैंड के क्राबी के लिए 26 अक्टूबर से और ब्रिटेन के मैनचेस्टर के लिए 15 नवंबर से उड़ान शुरू करेगी।

इसके अलावा दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर दैनिक सेवा की संख्या एक से बढ़ाकर दो की जायेगी।

घरेलू उड़ानों में 26 अक्टूबर से वह गुजरात के राजकोट तथा बड़ोदरा, बिहार के पटना, गोवा, महाराष्ट्र में शिर्डी, नागपुर तथा नासिक, मध्य प्रदेश में जबलपुर और छत्तीसगढ़ में रायपुर के लिए उड़ान शुरू करेगी। साथ ही बिहार के पूर्णिया के लिए भी सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू की जायेगी।

मैनचेस्टर-दिल्ली पर इंडिगो बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर, देनपसार और कार्बी के लिए ए320 परिवार के विमान और दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर ए312 विमान का परिचालन करेगी।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एलबर्स ने कहा कि दिल्ली हमेशा से इंडिगो की विकास गाथा के केंद्र में रही है। साल 2030 तक विमान सेवा के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी बनने के कंपनी के लक्ष्य को देश में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और स्थानीय स्तर पर कनेक्टेड हब तैयार करना महत्वपूर्ण है।

 

 

Next Post

अशोका गार्डन पुलिस ने 43 अपराधों के बदमाश को जहरीली शराब के साथ किया गिरफ्तार

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल। थाना अशोका गार्डन पुलिस ने 43 आपराधिक मामलों में लिस्टेड बदमाश रोहित कबाडी (34) को जहरीली शराब के कब्जे में गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त जोन-01 आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनुराग लाल ने टीम गठित […]

You May Like

मनोरंजन