मप्र ​भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई की अपील: मैंने भर दिया स्व-गणना पत्रक, क्या आपने भी किया?

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से स्व-गणना पत्रक भरने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं पोर्टल पर जाकर अपना स्व-गणना पत्रक भर दिया है और अन्य लोगों से भी इसमें भागीदारी करने का आग्रह किया है।डॉ. बाजपेई ने अपने संदेश में कहा, मैंने अपना स्व-गणना पत्रक पोर्टल पर जाकर भर दिया है… आपने भी किया क्या?

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में यह पोर्टल 30 अप्रैल तक खुला रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सही और सटीक जानकारी देना देश को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कर आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

​किसानों से ठगी: मुगालिया कोट में तुलाई के दौरान हो रही थी अवैध वसूली, जांच दल ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

Fri Apr 17 , 2026
भोपाल: जिले में गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर तुलाई का कार्य जारी है. इसके लिए शासन ने समितियों स्व सहायता समूहों के माध्यम से भी कार्य लिया जा रहा है. इसी कार्य के दौरान तुलाई केंद्रों पर तुलाई के दौरान अधिक गेहूं लिए जाने की शिकायत मिली थी.इस […]

You May Like