गांजा-शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

भोपाल:तलैया पुलिस ने मंगलवार को गांजा और शराब बेचने के लिए घूम रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आबाकरी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार इलाका भ्रमण के दौरान सेंट्रल लायब्रेरी के पास भूरिया संकट नामक महिला के पास से अवैध शराब जब्त हुई.

इसी प्रकार दूसरी टीम ने केवड़े के बाग में बैठी अनीता कुचबंदिया और सेंट्रल लायब्रेरी के पास शिवानी संकट को पकड़ कर अवैध रूप से रखे गांजा जब्त किया है. तीनों महिलाएं तिलक मार्केट थाना तलैया की रहने वाली बताई गई हैं.

Next Post

नये कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन, मार्च तक शिफ्ट हो जायेगा पूरा मुख्यालय

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के नये मुख्यालय भवन का बुधवार को उद्घाटन किया।   कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर झंडा फहराया और पार्टी ने नए […]

You May Like

मनोरंजन