जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत गोकुलधाम कॉलोनी मेें रहने वाले एडीपीओ की पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने धमकाया। झूठे केस एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अमित कुमार गुप्ता निवासी गोकुलधाम कॉलोनीधनी की कुटिया रोड अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जिला न्यायालय जबलपुर में एडीपीओ के पद पर पदस्थ है।
दोपहर करीब 1:50 बजे जब न्यायालय में अपने कर्तब्य पर था तभी पत्नी रूकमणी गुप्ता ने फोन कर बताया कि घर के सामने रहने वाली रश्मि दाहिया एवं उसकी तीनों ननद चिंकी दाहिया, कुक्कू दाहिया , मंदो दाहिया विवाद कर रही है। कह रही है तुमने चोरी के मामले में हम लोगों को संदेही बताया है हम तुम्हारे पति को हरिजन एक्ट व छेड़छाड़ के मामले में फंसा देंगे। मौका मिलते ही तुम दोनों को जान से खत्म करवा देंगे। सूचना पर कार्यालय से लंच उपरांत अवकाश लेकर अपने घर आया तो पत्नी डरी हुई थी।
