जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम सिलुआ बहदन रोड में 13 अगस्त को बैंक के कलेक्शन एजेंट से नगदी 1, 37, 649, लेपटॉप, मोबाइल समेत कुल डेढ लाख रूपए की लूट आंख में मिर्ची झोंक कर की गई थी। यह वारदात रैकी और साजिश रचने के बाद हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिनके कब्जे से छीने हुये नगदी रूपयों में से कुल 64 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल, 3 मोबाईल जब्त किए गए। इसके अलावा माढोताल अंतर्गत एक युवक से लूट के प्रयास की वारदात का भी खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों में विष्णु पिता टीकाराम बर्मन 29 वर्ष, रामजी पिता राजेश चौधरी 22 वर्ष, अजय कोल उर्फ मरूआ पिता सूरज कोल 22 वर्ष निवासी तीनों निवासी ग्राम सिलुआ शामिल है।
