इटमा वाटरफाल में सेल्फी लेते समय गहरे पानी में गिरा युवक

रीवा,  अतरैला थाना अन्तर्गत इटमा वाटर फाल में सेल्फी के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. इस हादसे के बाद से युवक लापता है और उसकी तलाश में एसडीईआरएफ की टीम सर्च आपरेशन कर रही है. लेकिन शाम तक डूबे हुए युवक का पता नही चल सका. दरअसल तेज बहाव और गहराई के कारण सर्च आपरेशन में दिक्कते आ रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के बरगढ़ का रहने वाला 21 वर्षीय सोनू खान अपने दोस्तों के साथ इटमा वाटर फाल घूमने आया था. जहा सेल्फी लेने के दौरान अचानक पैर फिसला और गहरे पानी में गिर गया. दरअसल किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था उसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और हादसे का शिकार हो गया. पास खड़े उसके दोस्त बचाने के लिये आगे बढ़े तब तक गहरे पानी में सोनू समा चुका था. आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई, हल्ला गुहार सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंचे. पहले स्थानीय लोगो की मदद से युवक की तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नही मिली. एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया है. सुबह से टीम सर्च कर रही है लेकिन सफलता नही मिली. एसडीईआरएफ के उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है. सकरा और दुर्गम रास्ता होने एवं पानी का तेज बहाव के कारण वोट उतारना संभव नही है, इस लिये जवानों द्वारा पानी में उतर कर काम्बिंग सर्चिंग की जा रही है. उधर परिवारजनों का हाल बेहाल है.

Next Post

पीएम स्वनिधि योजना में बैंक ऑफ इंडिया गरोठ की कार्यप्रणाली पर सवाल

Mon Jun 29 , 2026
गरोठ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति में विलंब और बार-बार बैंक के चक्कर लगाने की शिकायत को लेकर बैंक ऑफ इंडिया, गरोठ शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। जागरूक नागरिक सतीश शर्मा ने कलेक्टर एवं एसडीएम को आवेदन देकर शाखा की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग […]

You May Like