पीएम स्वनिधि योजना में बैंक ऑफ इंडिया गरोठ की कार्यप्रणाली पर सवाल

गरोठ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति में विलंब और बार-बार बैंक के चक्कर लगाने की शिकायत को लेकर बैंक ऑफ इंडिया, गरोठ शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। जागरूक नागरिक सतीश शर्मा ने कलेक्टर एवं एसडीएम को आवेदन देकर शाखा की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि हितग्राही श्रीमती किरण शर्मा ने योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण का ऋण समय पर चुकाने के बाद तृतीय चरण में ₹50 हजार के ऋण के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। इसी प्रकार शुभम शर्मा के ऋण आवेदन में भी अनावश्यक विलंब का आरोप लगाया गया है। हितग्राहियों का कहना है कि समय पर ऋण नहीं मिलने से उनके स्वरोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में शाखा के तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक देवेन्द्र पाटीदार के कार्यकाल में शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलता था, जबकि वर्तमान शाखा प्रबंधक विनोद कलौरिया की कार्यशैली से हितग्राही परेशान हैं।

कलेक्टर एवं एसडीएम से शाखा का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों की जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने की मांग की गई है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनका मोबाइल व्यस्त एवं कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया।

Next Post

राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष में 30 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Mon Jun 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) की नयी और आगामी फंड योजनाओं के लिए सरकार की ओर से 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निवेश प्रतिबद्धता को मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में […]

You May Like