भागवत कथा के चतुर्थ दिवस उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जबलपुर: शाहपुरा के ग्राम फुलर भीटा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस कथा व्यास जगतगुरु नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीराम के चरित्र, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म का प्रसंग सुनाया। कृष्ण जन्म प्रसंग आते ही कथा पंडाल ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव मनाया, वहीं बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है।

भगवान के नाम का स्मरण, संतों की संगति तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान जीवन को सार्थक बनाता है। व्यास पीठ का पूजन सुरेंद्र, दशरथ सिंह, सिंह राम सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज, सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह, अमित तेहगुनिया, सुभाष सिंह, प्रमोद शुक्ला, सुखराम सिंह, रमेश सिंह, मुन्ना सिंह, भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सत्यनारायण सिंह, हिम्मत सिंह, रामकिशोर सिंह, कल्याण सिंह, ओमकार सिंह, घनश्याम सिंह, उपेंद्र सिंह, गुरवेंद्र सिंह और मयंक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरती और प्रसाद वितरण के साथ चतुर्थ दिवस की कथा का समापन हुआ।

Next Post

प्रभु भक्ति ही कृपा का द्वार : स्वामी अशोकानंद

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर:भक्ति धाम गौरीघाट में पितृपक्ष के अवसर पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस भागवताचार्य स्वामी श्रीअशोकानंद जी महाराज ने कहा कि प्रभु की कृपा से ही मनुष्य को ईश्वरीय मार्ग और साधन प्राप्त होते हैं। गुरु चरणाश्रय, नामाश्रय और कथाश्रय के बिना ईश्वर की खोज अधूरी है। […]

You May Like